Saturday, September 26, 2020

कुलपति के लिए 20 के इंटरव्यू, डॉ. जैन ऑनलाइन शामिल हुईं, अगले हफ्ते तक हो सकती है नए वीसी की नियुक्ति

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को भोपाल में 20 चयनित दावेदारों के इंटरव्यू हुए। इंदौर से डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. एके सिंह, डॉ. आशा शुक्ला का नाम तो पहले से ही था, तीन नाम और सामने आए। इनमें इंदौर से ही डॉ. मंगल मिश्र, एसजीएसआईटीएस के पूर्व डायरेक्टर सुधीर भदौरिया और प्रोफेसर डॉ. नितिन सप्रे हैं। राजभवन द्वारा बनाई गई कमेटी ने चयनित दावेदारों के इंटरव्यू लिए।

अगले हफ्ते तक नए कुलपति की नियुक्ति हो सकती है। इंटरव्यू में किसी दावेदार को 5 तो किसी को 15 मिनट का वक्त दिया गया। वर्तमान कुलपति डॉ. रेणु जैन ने भी 10 मिनट ऑनलाइन इंटरव्यू दिया। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण वे इंटरव्यू में शामिल होने भोपाल नहीं जा पाईं। पिछले साल 23 जून को हुई सीईटी विफल होने को आधार बनाकर तत्कालीन सरकार ने 24 जून को धारा 52 लगा दी थी। तब के कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़ को हटा दिया था। 32 दिन बाद डॉ. रेणु जैन को कुलपति बनाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 interview for Vice Chancellor, Dr. Jain joins online, may appoint new VC by next week


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/20-interview-for-vice-chancellor-dr-jain-joins-online-may-appoint-new-vc-by-next-week-127756911.html

No comments:

Post a Comment