ग्राम लबानीपाड़ा में एक कुएं महिला की लाश मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक महिला के घर में आग लगा दी थी। इस मामले को लेकर रावटी पुलिस ने दो-तीन अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ आगजनी का प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार उमर गांव निवासी दुर्गाबाई पति गोविंद लबाना (43) का शव 24 सितंबर की सुबह लबानीपाड़ा में स्थित एक कुएं में मिला था। शव मिलने के बाद ग्राम उमर के ग्रामीणजन आक्रोशित हो गए थे और ग्राम लबानीपाड़ा निवासी हकरीबाई के घर में आग लगा दी थी। इस मामले में रावटी पुलिस ने अज्ञात दो-तीन ग्रामीणजनों के खिलाफ आगजनी का प्रकरण दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि दुर्गाबाई की मौत के मामले में रावटी पुलिस ने मृतका के पति गोविंद और लबानीपाड़ा निवासी हकरीबाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें सैलाना कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। जांच में पुलिस ने बताया कि गोविंद और हकरीबाई के अवैध संबंध थे। गोविंद और हकरीबाई ने दुर्गाबाई को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे। इस कारण दुर्गाबाई ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/case-filed-against-villagers-in-case-of-house-fire-127763091.html
No comments:
Post a Comment