गणेशाेत्सव के बाद से शुरू हुए पुरुषाेत्तम मास, नवरात्र, दिवाली, देवउठनी एकादशी आदि त्याेहारी सीजन में संपत्ति खरीदने का अच्छा माैका है। नगरीय सीमा में रजिस्ट्री कराने पर अब नपा शुल्क एक प्रतिशत ही लगेगा। यानी दाे प्रतिशत नपा शुल्क कम लगेगा। अभी नपा शुल्क 3 प्रतिशत लगता था, अब 1 प्रतिशत लगेगा। नगरीय सीमा के अंदर आवासीय, कर्मिशयल प्लाॅट, मकान की रजिस्ट्री कराने पर यह सुविधा मिलेगी। इससे यह असर हाेगा कि 10 लाख के प्लाॅट पर आपकाे 20 हजार रुपए की बचत हाेगी।
अभी तक 10 लाख के प्लाॅट की रजिस्ट्री कराने पर एक लाख 25 हजार रुपए लगते थे, जाे अब एक लाख 5 हजार रुपए लगेंगे। यह सुविधा सिर्फ 31 दिसंबर तक मिलेगी। सहित अन्य त्याेहाराें पर संपत्ति खरीदने में लाेगाें काे फायदा है। बारिश खत्म हाेने के बाद अब त्याेहारी सीजन आ रहा है।
इसे देखते हुए शासन ने दाे प्रतिशत स्टांप शुल्क कम कर दिया है। दिसंबर तक नवरात्र, दशहरा, दीपावली, देवउठनी एकादशी सहित अन्य त्याेहार रहेंगे। ऐसे में लाेगाें काे रजिस्ट्री कराने में फायदा हाेगा। इसलिए 2 प्रतिशत स्टांप शुल्क कम कर दिया है। जिला पंजीयक रमेश कुम्भारे ने बताया कि शासन स्तर से नपा शुल्क 2 प्रतिशत कम किया गया है। नपा शुल्क पहले 3 प्रतिशत लगता था जाे अब एक प्रतिशत लगेगा। यानी अब 12.5 प्रतिशत की जगह 10.5 प्रतिशत स्टांप शुल्क पर रजिस्ट्री हाे रही है। यह शुल्क पर 31 दिसंबर तक रजिस्ट्रियां हाेंगी।
ऐसे समझें 2% का फायदा
मान लीजिए आपने मालाखेड़ी में एक हजार वर्गफीट का प्लाॅट 10 लाख रुपए में खरीदा। 12.5% के मान से अभी तक रजिस्ट्री कराने पर 1 लाख 25 हजार रुपए लगता था, लेकिन अब 10.5% के मान से 1 लाख 5 हजार रुपए लगेंगे यानी 20 हजार की बचत हाेगी। यानी प्लाट 5 लाख का है ताे 10 हजार की बचत हाेगी।
अगले महीने से फसल आने लगेगी, आएगा उछाल
जिले में फसल आने वाली है। इससे रजिस्ट्री और ज्यादा हाेगी। त्याेहारी सीजन में यह जाेर पकड़ेगा। कृषि उप संचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि उड़द सहित दलहन की फसल ताे कटने वाली है, लेकिन धान और साेयाबीन की फसल अगले माह से कटने लगेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/by-registering-in-the-urban-area-by-31-december-a-2-percent-npa-fee-will-be-reduced-20-thousand-rupees-will-be-saved-on-a-plot-of-rs-10-lakh-127754629.html
No comments:
Post a Comment