दतिया जिले के भांडेर कॉलेज से प्रोफेसर डॉ एसएस गौतम का शिवपुरी जिले के पिछोर के छत्रसाल कॉलेज में तबादला हुआ था। यहां ज्वाइनिंग के दिन छात्रों ने विरोध किया तो दूसरे ही दिन शनिवार को प्रोफेसर ने पिछोर थाने में 25 से अधिक छात्रों पर आठ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। एफआईआर दर्ज कराकर छात्रों का भविष्य अंधकारमय बनाने के इस कदम से उच्च शिक्षा अपर आयुक्त ने मामले में गंभीरता दिखाई और प्रोफेसर डॉ एसएस गौतम को तत्काल ग्वालियर अटैच कर दिया है। इधर एफआईआर दर्ज होने से पिछोर कॉलेज के छात्रों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार संस्कृत के प्रोफेसर डॉ एसएस गौतम ने 25 सितंबर को छत्रसाल कॉलेज पिछोर में ज्वाइनिंग दी थी। भांडेर में मां सरस्वती और ब्रह्माजी के खिलाफ टिप्पणी के चलते विरोध व एफआईआर के चलते पिछोर तबादला किया था। जैसे ही छात्रों को पिछोर तबादले का पता चला तो छात्रों ने आगे आकर विरोध शुरू कर दिया है। दूसरे दिन शनिवार को जैसे ही प्रोफेसर गौतम कॉलेज पहुंचे तो छात्रों ने विरोध किया। प्रोफेसर ने पिछोर थाने पहुंचकर 25 से अधिक छात्र-छात्राओं पर एफआईआर दर्ज करा दी।
एससी-एसटी एक्ट, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज: संस्कृत के प्रोफेसर डॉ एसएस गौतम (52) पुत्र भगोनी अहिरवार निवासी दतिया ने तरुण अहिरवार के संग जाकर पिछोर थाने में छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 सितंबर को 25 से अधिक लड़कों ने मेरे खिलाफ नारेबाजी की और कॉलेज से खदेड़ दिया। एक लड़के ने धक्का मारा और गाली मारने की धमकी दी व जाति सूचक गालियां देकर मुझ पर हमला किया जिससे सिर में मूंदी चोट आई है।
कॉलेज में घुसने नहीं दिया और शासकीय कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने भादंसं की धारा 353, 332, 294, 506, 147 सहित एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(व्हीए) के तह मुकदमा दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/datiya/news/disputed-professor-gautam-now-filed-a-case-against-more-than-25-students-attaching-gwalior-127757566.html
No comments:
Post a Comment