2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जौरा विधानसभा क्षेत्र की जनता से जो वादे किए उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब तक पूरा नहीं कर पाए। बड़ी लाइन बिछाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का मामला हो या कैलारस सुगर मिल चालू कराने का मुद्दा...कोई भी हल नहीं किया गया।
डिग्री कॉलेज शुरू किए तीसरा साल चल रहा है लेकिन उसके लिए जमीन तक मुहैया नहीं कराई गई। यह बात कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय ने कही। प्रत्याशी उपाध्याय, मंगलवार को जौरा व कैलारस में टिकट घोषित होने के बाद लोगों से मिलने पहुंंचे। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्थाई विकास की बात करती है। घोषणाएं वहीं की जाती हैं जिनको पूरा करने का माद्दा होता है।
उन्हाेंने कहा कि जौरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ बीते 7 साल में छलावा हुआ है। उन्होंने कहा कि 2018 के आमचुनाव में कांग्रेस के प्रति जो विश्वास जगाया उसे यथावत बनाए रखने की जरूरत है। जनसंपर्क के दौरान उपाध्याय का लोगों ने एमएस रोड पर कटी बरी से लेकर कैलारस तक स्वागत किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/kailaras/news/chief-minister-took-no-interest-in-fulfilling-bjps-promises-upadhyay-127764973.html
No comments:
Post a Comment