खालवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जामन्याकला में मनरेगा के तहत नंदन फलोद्यान के हितग्राहियों ने मजदूरी नहीं मिलने व फर्जी मस्टर लगाकर मजदूरी निकालने की शिकायत की थी। एक माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से हितग्राहियों में आक्रोश है।
हितग्राही गंगाबाई सीताराम, लालचंद पाटिल, अनिल साठे सहित अन्य आदिवासी किसानों ने बताया वर्ष 2020-21 नंदन फलोद्यान योजना अंतर्गत हमने अपने खेतों में 200 से 300 गड्ढे खोदे थे, जिसका प्रथम भुगतान 10 हजार रुपए प्रति हितग्राही होना था, लेकिन अभी तक मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। जुलाई के दौरान फलदार पौधे लगाने के लिए खेत मे स्वयं व मजदूर लगाकर फलदार पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदे थे। एक माह तक ग्राम पंचायत से मजदूरी न मिलने पर हमने घर मे रखा अनाज बेचकर दूसरे मजदूरों को मजदूरी का भुगतान किया है। हम जब भी ग्राम पंचायत के सचिव राधेलाल खांडेराय को मजदूरी के संबंध में पूछते है तो कहता है गड्ढो का सत्यापन होगा फिर मस्टर डालूंगा जबकि गांव के ही कुछ किसान जिनके खेतों में ना तो गड्ढे खुदे न पौधे लगे उनके खातों में फर्जी रूप से मजदूरी का भुगतान कर दिया गया है। मुकेश यादव के खाते में तो 90 हजार रुपये एक वर्ष में ही डाल दिए है जबकि एक वर्ष में 30 हजार से ज्यादा राशि नही डाली जा सकती है। शिकायत करने पर रोजगार सहायक सुनील पटेल भुगतान न करने की धमकी देता है।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी
^उपयंत्री को जांच के आदेश दिए हैं। मैं पता करता हूं कि क्या हुआ है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
केके ऊके, सीईओ, जनपद पंचायत, खालवा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/not-getting-wages-even-after-1-month-of-complaint-127754612.html
No comments:
Post a Comment