Monday, September 28, 2020

मुरार के अलग-अलग इलाकों में तीन सड़क हादसे हुए 8 घंटे में 3 घटनाओं में जेयू के कर्मचारी समेत 3 की मौत


मुरार के अलग-अलग इलाकों में तीन सड़क हादसे हुए, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना रविवार रात करीब 8 बजे हुरावली रोड पर हुई। दूसरी घटना रात 2 बजे मोहनपुर के पास और तीसरी घटना खुरैरी रोड पर सुबह करीब 3 बजे हुई। इन हादसे में जीवाजी यूनिवर्सिटी के कर्मचारी और किसान सहित तीन लोगों की मौत हुई। पुलिस ने तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है।

आगे चल रहे डंपर ने ब्रेक लगाए तो बाइक जा घुसी, मौके पर मौत
त्यागी नगर निवासी अनार सिंह यादव(42) जीवाजी यूनिवर्सिटी में काम करते थे। सौंसा गांव में उनकी जमीन है। खेती के सिलसिले में वह गांव गए थे। रात करीब 2 बजे वह खुरैरी रोड पर पहुंचे ही थे। उनके आगे डंपर एमपी07 जीए 1503 चल रहा था। वह डंपर के पीछे बाइक से चल रहे थे। अचानक डंपर चालक ने ब्रेक मार दिया। जैसे ही ब्रेक मारा तो बाइक अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसी। इससे अनार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर में पुलिस पहुंची। पुलिस ने ट्रक तो जब्त कर लिया। डंपर सिंह बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के नाम पर रजिस्टर्ड है।

रात 3 बजे सब्जी लेकर मंडी आ रहे थे मुकेश जीप की टक्कर से उछलकर गिरे, मौत

बिजौली स्थित कुदरपुरा गांव का रहने वाला मुकेश कुशवाह (36) सब्जी की आढ़त लगाते थे। रविवार रात को गांव से सब्जी लेकर लक्ष्मीगंज मंडी के लिए वह निकले। उनके पीछे उनका भतीजा आकाश सिंह कुशवाह भी गाड़ी पर सब्जी लेकर जा रहा था। रात करीब 3 बजे बोलेरो एमपी07 सीएस 2613 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर गिरा। बोलेरो चालक भाग गया। उन्हें लेकर भतीजा अस्पताल पहुंचा, जहां उनकी मौत हो गई।

हुरावली रोड पर पीछे से आई स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी

मुरार स्थित पवनसुत कॉलोनी के रहने वाले सुनील राजौरिया बाइक से रविवार रात करीब आठ बजे घर जा रहे थे। वह हुरावली रोड से गुजर रहे थे, तभी पीछे से स्कॉर्पियो आई और पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three road accidents took place in different areas of Murar in 3 hours in 3 hours, 3 including JU employee died


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/three-road-accidents-took-place-in-different-areas-of-murar-in-3-hours-in-3-hours-3-including-ju-employee-died-127763093.html

No comments:

Post a Comment