जिले में कोरोना संक्रमितों के बढ़ने के पीछे प्रमुख वजह लोगों द्वारा मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने की बातें सामने आ रही हैं। लिहाजा पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कोरोना स्क्वाड टीमों द्वारा ऐसे लापरवाह लोगों पर रोजाना जुर्माना व अस्थाई जेल में बंद करने की कार्रवाई की जा रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में 137 उल्लंघन कर्ताओं को पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाई गई अस्थाई जेल में निरुद्ध किया गया तथा उन्हें मास्क पहनने की हिदायत दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/137-people-jailed-for-not-wearing-masks-instructed-127759446.html
No comments:
Post a Comment