Friday, September 25, 2020

कोरोना का कहर बानापुरा के किराना व्यापारी की भाेपाल में माैत, 45 नए केस मिले

काेराेना से सिवनी बानापुरा रेलवे स्टेशन के पास निवासी किराना व्यापारी रमेश कुमार अग्रवाल (80) की भाेपाल के निजी अस्पताल में इलाज के दाैरान माैत हाे गई। अब जिले में काेराेना से मरने वालाें की संख्या 46 हाे गई है। वहीं शुक्रवार काे जिले में 45 नए पाॅजिटिव केस मिले हैं।

व्यापारी रमेश कुमार अग्रवाल काे 17 सितंबर काे तबियत खराब होने पर भोपाल ले जाया गया था। कोरोना जांच में वाे पाॅजिटिव आए थे। बीएमओ डॉ. कांति बाथम ने बताया जैसे ही हमें भोपाल से रमेश अग्रवाल के पॉजिटिव होने की सूचना मिली। हमने उनके परिवार के सभी 11 सदस्यों का सैंपल लिया था। सभी निगेटिव रिपाेर्ट आई है। उनके बड़े बेटे पूर्व पार्षद दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया पिता का अंतिम संस्कार भोपाल के ओल्ड सुभाष नगर शांति धाम में किया गया।

व्यापारी की माैत के बाद बानापुरा का बाजार बंद हाे गया। जिले में शुक्रवार काे 1 बाबर्ई, 1 बनखेड़ी, 1 डाेलरिया, 4 हाेशंगाबाद, 18 इटारसी, 3 केसला, 8 पिपरिया, 4 सिवनी मालवा, 5 साेहागपुर में केस मिले हैं।


पिपरिया में 8 केस मिले
शुक्रवार को कोरोना के 8 केस मिले हैं। (19) वर्षीय युवती बीजनवाडा की है। 1 केस अशोक वार्ड,1 महाराणा प्रताप वार्ड,1 सांडिया रोड क्षेत्र का है। 4 अन्य केस मिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona's havoc beats Banapura's grocery businessman, 45 new cases found


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/coronas-havoc-beats-banapuras-grocery-businessman-45-new-cases-found-127754592.html

No comments:

Post a Comment