ग्वालियर में रहने वाले दतिया के एक सरपंच से फोन पर टैरर टैक्स मांगा गया है। उन्हें लगातार दो दिन से फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला गुंडा सरपंच से 20 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। सोमवार को सरपंच एसपी अमित सांघी से शिकायत करने पहुंचा। इस मामले की जांच एसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी दामोदर गुप्ता को सौंप दी है। जिस नंबर से फोन आ रहे हैं, उसकी कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पड़ताल की जा रही है। क्राइम ब्रांच प्रभारी दामोदर गुप्ता ने बताया कि दतिया के मंगरौल से सरपंच मुकेश यादव ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में कुछ समय से रह रहे हैं।
वह जमीन का भी कारोबार करते हैं। शनिवार को उनके मोबाइल पर एक अपरिचित नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकाकर कहा कि 40 लाख रुपए की सुपारी उसे मारने की मिली है। फिर कुछ देर बाद कॉल आया और उसने 20 लाख रुपए का टैरर टैक्स मांगा। फोन करने वाले ने कहा कि अगर दो दिन के अंदर 20 लाख रुपए नहीं दिए तो गोली मार देगा। पहले दिन उन्होंने यह फोन नजरअंदाज किया। लेकिन रविवार को फिर उनके मोबाइल पर धमकी भरे फोन आने लगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/he-said-on-the-phone-if-he-did-not-give-20-lakhs-he-would-shoot-asked-the-sarpanch-for-goonda-tax-the-caller-threatened-him-that-he-has-got-a-betel-nut-of-rs-40-lakhs-127763062.html
No comments:
Post a Comment