होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से अब सुबह-शाम डॉक्टर कॉल करके पूछेंगे-आपका स्वास्थ कैसा है। यदि मामूली परेशानी है तो फोन पर ही कौन-सी दवा लेना है यह उपचार मरीजों को मिल जाएगा और यदि मरीज सीरियस कंडीशन में है तो फिर 10-15 मिनट में उसके घर एंबुलेंस पहुंचेगी और उसे आइसोलेशन कक्ष में आरक्षित पलंग मिलेगा जहां उसका इलाज किया जाएगा। खास बात यह है कि रविवार से जिले में 1075 कॉल सेवा भी शुरू हो रही है, जिसमें कोई भी व्यक्ति कॉल कर अपनी बीमारी का समाधान ले सकेगा।
होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से अब सुबह-शाम डॉक्टर कॉल करके पूछेंगे-आपका स्वास्थ कैसा है। यदि मामूली परेशानी है तो फोन पर ही कौन-सी दवा लेना है यह उपचार मरीजों को मिल जाएगा और यदि मरीज सीरियस कंडीशन में है तो फिर 10-15 मिनट में उसके घर एंबुलेंस पहुंचेगी और उसे आइसोलेशन कक्ष में आरक्षित पलंग मिलेगा जहां उसका इलाज किया जाएगा। खास बात यह है कि रविवार से जिले में 1075 कॉल सेवा भी शुरू हो रही है, जिसमें कोई भी व्यक्ति कॉल कर अपनी बीमारी का समाधान ले सकेगा। .
तीन डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की लगाई डयूटी ताकि 24 घंटे मिले सुविधा
सीएमएचओ डॉ ए एल शर्मा ने नई व्यव्स्था के बारे में बताया कि फिलहाल तीन डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की डयूटी 8-8 घंटे की लगाई गई है। यहां मरीजों के कॉल को निर्धारित डयूटी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम अटैंड करेगी और तुरंत मरीज की शिकायत का निराकरण भी करेगी।
फोन पर मिलेगा परामर्श
आईपीबी एक्स सुविधा ई- दक्ष केंद्र पर शनिवार रात तक शुरू हो जाएगी इसके बाद टोल फ्री नंबर 1075 भी रविवार से चालू हो जाएगा। जिसमें कोई भी व्यक्ति शिवपुरी का एसटीडी कोड 07492 दर्ज कर 1075 डायल करेगा तो उसे परामर्श मिलेगा।
डॉ. एएल शर्मा, सीएमएचओ शिवपुरी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/doctors-will-call-home-isolate-patient-twice-a-day-and-ask-how-is-your-health-1075-call-facility-will-start-from-today-duty-of-three-doctors-and-paramedical-staff-127757579.html
No comments:
Post a Comment