Monday, September 28, 2020

मध्यप्रदेश के गंदगी भारत छोड़ो अभियान की रैंकिंग में इंदौर नंबर 1; छोटे शहरों में देवास, पीथमपुर व राघोगढ़ अव्वल रहे

प्रदेश में ‘गंदगी भारत छोड़ो- मध्य प्रदेश’ अभियान में नगरीय निकायों में किए गए कार्यों के आधार पर की गई रैंकिंग में इंदौर नगर निगम नंबर 1 रहा। इसकी घोषणा सोमवार को ही नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने करते हुए सोशल मीडिया पर इंदौर को बधाई दी।

अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया अगस्त में 15 दिन चलाए गए इस अभियान में ऑनलाइन 5.77 लाख लोगों से फीडबैक लिया गया। इसमें 5 लाख से अधिक जनसंख्या वाले निकायों में इंदौर प्रथम रहा। छोटे शहरों में देवास, पीथमपुर व राघोगढ़ अव्वल रहे। 1 से 5 लाख जनसंख्या में पीथमपुर, 25 हजार से एक लाख में राघोगढ़ और 25 हजार से कम की श्रेणी में मूंगावली ने बेहतर प्रदर्शन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तीन बार स्वच्छता में नंबर वन का तमगा हासिल कर चुके इंदौर में पलासिया के पास एक सेल्फी पांइट बनाया गया है। (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-number-1-in-madhya-pradeshs-quit-india-quit-campaign-ranking-127762435.html

No comments:

Post a Comment