Monday, September 28, 2020

आईपीएल क्रिकेट का सट्टा करते हुए दो घरों में दबिश देकर पकड़ा...नकदी सहित अन्य सामग्री जब्त, पूछताछ में बताए तीन आरोपी फरार

शहर के दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने रविवार देर रात को दो स्थानों पर दबिश देकर आईपीएल का क्रिकेट सट्टा करते हुए दो लोगों को पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 हजार 200 रुपए नकद, टीवी सेटअप बॉक्स सहित अन्य सामान जब्त किया। आईपीएल क्रिकेट सट्टे को लेकर पुलिस सतर्क है। पुलिस लगातार सटोरियों पर नजर रखे हुए है। पूर्व में स्टेशन रोड और माणकचौक थाना पुलिस ने दो स्थानों से 7 लोगों को सट्टा करते हुए पकड़ा था।

रविवार रात को अमृत सागर कॉलोनी स्थित एक मकान में आईपीएल क्रिकेट सट्टा करते हुए गोपाल पिता नाथूलाल प्रजापत (37) निवासी हनुमान बाग को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 5600 रुपए नकदी, डायरी, पैन व अन्य सामग्री जब्त की। वहीं दूसरी ओर वेदव्यास कॉलोनी से बाबूलाल पिता सज्जन चावरे को पकड़ा। वह अपने ही घर में बैठकर आईपीएल क्रिकेट का सट्टा कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 7600 रुपए नकदी, एक मोबाइल, टीवी, सेटअप बॉक्स, 3 लाख रुपए की सट्टा पर्चियां जब्त की।

इनकी रही भूमिका : कार्रवाई में दीनदयाल नगर टीआई मुकेश सस्तिया, एसआई आशीष पाल, आरक्षक अवधेश सिंह परमार, विशाल सेन, नंदकिशोर, सैनिक मोहसीन खान की भूमिका रही।

3 आरोपियों की तलाश जारी

सीएसपी हेमंत चौहान ने बताया गिरफ्तार आरोपी गोपाल प्रजापत ने पूछताछ में बताया वह जीतू नामक व्यक्ति को सट्टा उतारता था। उस आधार पर आरोपी जीतू की तलाश की जा रही है। आरोपी गोपाल मोबाइल फोन पर एप के आधार पर क्रिकेट की जानकारी हासिल कर सट्टा करता था। वहीं गिरफ्तार आरोपी बाबूलाल चावरे ने पूछताछ में बताया कि अरविंद उर्फ करण पिता मनोहर अटवाल निवासी मल्हारगढ़ (मंदसौर) को सट्टा व्यापार उतराने तथा माणकचौक क्षेत्र के लाला उर्फ विशाल दुग्गड़ के माध्यम से लाभ कमाना बताया। प्रकरण फरार तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीएसपी चौहान ने बताया आरोपी बाबूलाल चावरे की उम्र अधिक होने पर उसे थाने पर ही जमानत पर छोड़ दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arrested in two houses while betting on IPL cricket ... cash and other materials seized, three accused in questioning absconding


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/arrested-in-two-houses-while-betting-on-ipl-cricket-cash-and-other-materials-seized-three-accused-in-questioning-absconding-127763080.html

No comments:

Post a Comment