Saturday, September 26, 2020

चाचा ने भतीजे पर चलाई गोली, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला

अशोका गार्डन इलाके में शनिवार की शाम शातिर बदमाश चाचा अख्तर मियां ने अपने सगे भाई शातिर बदमाश लल्लू रईस के बेटे पर हवाई फायर कर दिया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर चाचा के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।
अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक शंकर गार्डन निवासी शातिर बदमाश लल्लू रईस का अपने सगे भाई रूपनगर निवासी अख्तर से विवाद चल रहा है। अख्तर का मानना है कि लल्लू की मुखबिरी के कारण ही पुलिस ने नकबजनी के मामले में कुछ दिन पहले उसके गिरोह के पांच-छह सदस्यों को गिरफ्तार कर पांच लाख का माल बरामद किया था। पुलिस अख्तर को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।

इसी रंजिश के चलते शनिवार की शाम अख्तर अपने साथी जहांगीराबाद निवासी समीर अली के साथ लल्लू रईस के घर पहुंचा था। वह घर के बाहर खड़े होकर लल्लू को गाली गलौच कर रहा था। तभी लल्लू के 17 वर्षीय बेटे उजैब ने पहली मंजिल से झांककर देखा तभी अख्तर और समीर ने पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। फायर करने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए।

इसके बाद दोनों सेमरा में फैक्टरी मालिक कैलाश तिवारी के पास पहुंचे और उसे धमकाया कि उसके खिलाफ दर्ज एसी चोरी की एफआईआर यदि वापस नहीं ली तो गोली मार देंगे। जब फैक्टरी के कर्मचारियों ने उनका पीछा किया तो दोनों वहां से भागे। पुलिस ने उजैब की शिकायत पर अख्तर और समीर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

एक मामला पुलिस ने कैलाश तिवारी की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस ने घेरांबदी करके समीर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अख्तर फरार है। अख्तर पर 52 और समीर के खिलाफ 55 अपराध दर्ज हैं। समीर मशहूर महिला जालसाज मुन्नी चोट्टी का नाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Uncle shot nephew, one accused arrested, police registered a case of attempt to murder


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/uncle-shot-nephew-one-accused-arrested-police-registered-a-case-of-attempt-to-murder-127757425.html

No comments:

Post a Comment