हार्वेस्टर मशीन से खेत की सोयाबीन आधी काटने की बात को लेकर हुए विवाद में छह लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर कुल्हाड़ी से पांव पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार नामली थाना क्षेत्र के ग्राम पलसोड़ा निवासी भरतलाल पिता मोहनलाल राठौड़ (45) को घायल अवस्था में बुधवार सुबह जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया। घायल भरतलाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसने गांव के ही कैलाश से खेत में सोयाबीन हार्वेस्टर मशीन से कटवाई थी। उस दौरान उसने आधी ही सोयाबीन काटी थी व बाद में काटने की बात कही, लेकिन उसने नहीं काटी। मंगलवार रात को बारिश आने के कारण सोयाबीन खराब हो गई। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह गांव के बस स्टैंड चौराहे पर भरतलाल और कैलाश के बीच कहासुनी होने लगी थी। इसके चलते कैलाश ने साथी धर्मेंद्र, सुरेश, भेरू, रामचंद्र, लखन ने कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप व पत्थर से हमला कर दिया। भरतलाल ने बताया आरोपी सुरेश ने कुल्हाड़ी से पैर पर हमला कर दिया। हमले में भरतलाल के सिर व पैर में गंभीर चोट आई। जांच कर रहे एएसआई विनोद कटारा ने बताया 6 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घायल भरतलाल की स्थिति गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/attack-on-ax-cutting-of-soybean-crop-injured-indore-referee-case-registered-on-six-127769452.html
No comments:
Post a Comment