ओसवाल नगर में एक मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात अंजाम दी। चोर वहां से नकदी सहित आभूषण चुरा ले गए। घर मालिक पत्नी की डिलीवरी होने पर अपने ससुराल विदिशा गया हुआ था। जानकारी के अनुसार ओसवाल नगर निवासी दीपक पिता सत्यनारायण राहोरिया के यहां अज्ञात चोरों ने 25-26 सिंतबर की रात को चोरी की। दीपक पत्नी शाेभा राहोरिया की डिलीवरी होने पर वह 19 सितंबर को बाइक से विदिशा गया था और 26 सितंबर की दोपहर को बाइक से ही रतलाम लौटा था।
चोरी की जानकारी दीपक के सामने रहने वाले राहुल प्रजापत ने दीपक के साथ भाई विमल राहोरिया निवासी धनजीबाई का नोहरा को दी थी। दीपक ने बताया चोर यहां एक सोने की चेन, एक अंगूठी, तीन पायजेब पुरानी और एक जोड़ नई, 11 हजार रुपए नकदी, दो घड़ी, तीन चांदी के सिक्के, एक टॉर्च और दीपक, उसकी पत्नी व उसकी बालिका के कपड़े भी चोरी कर ले गए। दीपक की रिपोर्ट पर दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया।
दरवाजे का सेंटर लॉक नहीं टूटने पर जाली तोड़ कर अंदर घुसे : चोरों ने पहले लोहे के जाली वाले दरवाजे का नकूचा तोड़कर लकड़ी के दरवाजे का ताला तोड़ा। चोर उस दरवाजे का सेंटर लॉक नहीं तोड़ पाए। चोरों ने पास में जाली तोड़कर घर में घुसे और चोरी की। दीपक ने बताया सामने वाले राहुल का फोन आया तब वह बाइक से सीहोर तक पहुंच गया था। बाद में रतलाम आने पर दीनदयाल नगर थाने पर पहुंचा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/thieves-stole-cash-including-jewelry-from-a-home-127763085.html
No comments:
Post a Comment