Saturday, September 26, 2020

कब्जा हटाने पहुंचा अमला तो मैकेनिक और व्यापारियों ने किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

करोंद इलाके में अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम अमले को शनिवार को धमकी और विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के बीच निगम अमले ने यहां से गुमठियां और दूसरा अतिक्रमण साफ कर दिया। रतन कॉलोनी के इस ग्राउंड पर कई आयोजन होते रहते हैं। पिछले कई दिनों से इस ग्राउंड पर कुछ मैकेनिक ने कब्जा कर लिया था और यहां असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता था। इस वजह से स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। शिकायताें के बाद पिछले तीन दिनों से जिला प्रशासन, पुलिस और निगम की टीम यहां से अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रही थी।

करोंद में: विरोध करने वालों में से अधिकतर ने नहीं पहना था मास्क

राजस्व अमले ने यहां शासकीय भूमि चिह्नित की थी... शनिवार को जिला प्रशासन का राजस्व अमला और निशातपुरा थाने के पुलिस बल के साथ निगम के अतिक्रमण अधिकारी कमर साकिब और प्रभारी नासिर खान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई शुरू होने पर खुद को कांग्रेस नेता बताने वाले अबरार मैकेनिक ने दूसरे मैकेनिक और अन्य व्यापारियों को इकट्‌ठा कर लिया और कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया।

स्मार्ट सिटी एरिया से खंभे निकालने का विरोध
टीटी नगर स्मार्ट सिटी एरिया से स्ट्रीट लाइट के बिजली खम्भे निकालने पर स्थानीय रहवासियों ने विरोध किया। शैलेष सेन ने बताया कि अंजलि काॅम्प्लेक्स के पास से बिजली खम्भे हटाए गए हैं। इससे यहां सड़क पर अंधेरा हो जाएगा और अंजलि काम्प्लेक्स से सेकंड स्टॉप तक के रहवासियों को परेशानी होगी। यह क्षेत्र स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं है फिर यह खम्भे क्यों हटाए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mechanic and traders created ruckus, police called to remove the occupation


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mechanic-and-traders-created-ruckus-police-called-to-remove-the-occupation-127757434.html

No comments:

Post a Comment