Saturday, September 5, 2020

कमिश्नर ऑफिस पहुंचा कोरोना,  ज्वाइंट कमिश्नर, मंत्री भार्गव का स्टाफ कर्मचारी सहित 17 पॉजिटिव

संभागायुक्त कार्यालय में पदस्थ संयुक्त आयुक्त विकास, मंत्री भार्गव के स्टाफ का कर्मचारी, भाजपा नेता उनकी पत्नी तथा सेना के दो जवान सहित 17 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें 40 से 62 साल आयुवर्ग के 12 मरीज हैं। जबकि 5 मरीज युवा वर्ग के हैं। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1253 पर पहुंच गया है।

रिपोर्ट के अनुसार ऑफिसर कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय ज्वाइंट कमिश्नर विकास की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही कमिश्नर ऑफिस में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट आने के बाद ऑफिस का सेनेटाइजेशन तो कर दिया गया। लेकिन ऑफिस के किसी भी कर्मचारी को क्वारेंटाइन नहीं किया गया है। इधर मकरोनिया के दीनदयाल नगर 51 वर्षीय भाजपा नेता तथा उनकी 46 वर्षीय पत्नी भी संक्रमित पाए गए हैं। पत्नी के भाजपा नेता से संक्रमित होने की आशंका जताई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/17-positives-including-staff-of-corona-joint-commissioner-minister-bhargava-reached-commissioner-office-127690683.html

No comments:

Post a Comment