Saturday, September 5, 2020

कोरोना से चार की मौत, इनमें तीन ग्वालियर के, 139 नए मरीज मिले

शहर में शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 139 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव भी शामिल हैं। जिले में ये लगातार 13 वां दिन है, जब संक्रमितों की संख्या सौ के पार रही है। इसके साथ ही चार लोगों की इलाज के दौरान मौत भी हुई। इनमें तीन ग्वालियर के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 96 हो गई है, जबकि अब तक संक्रमित हो चुके लोगों का आंकड़ा 6924 हो गया है।

शनिवार को गजराराजा मेडिकल कालेज की वायरोलाजिकल लैब में 1625 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 100 लोग पाॅजिटिव निकले। वहीं जिला अस्पताल मुरार में हुई जांच में एक और निजी लैब व प्राइवेट अस्पताल में हुई जांच में 38 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि शुक्रवार (158) की तुलना में शनिवार को 139 मामले ही सामने आए। संक्रमण के कारण दम तोड़ने वालों में डबरा के पूर्व सरपंच भूपेंद्र सिंह (55), गोले का मंदिर निवासी छोटे सिंह सिकरवार (74), घोसीपुरा निवासी प्रमोद शर्मा (45) और झांसी की भगवती देवी (62) शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four killed from Corona, three of them from Gwalior, 139 new patients found


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/four-killed-from-corona-three-of-them-from-gwalior-139-new-patients-found-127690675.html

No comments:

Post a Comment