डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में अशैक्षणिक पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया से रोक हट गई है। दरअसल इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट से स्थगन हो जाने के कारण यह प्रक्रिया 6 माह तक रुकी रही। मामले में न सिर्फ याचिका कोर्ट ने खारिज की बल्कि याचिकाकर्ता पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। ऐसे में अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। हालांकि लिफाफे अब ईसी की बैठक में ही खुलेंगे।
विश्वविद्यालय में रेग्युलर कुलपति के नहीं होने के कारण ईसी को वर्तमान प्रभारी कुलपति कराती हैं या नहीं, अब यही महत्वपूर्ण विषय है। फिलहाल ईसी की बैठक की कोई तारीख तय नहीं है। अगले माह के आखिर तक नए कुलपति की नियुक्ति हो सकती है, ऐसे में अगर उसके पहले ईसी की बैठक नहीं हुई तो नए कुलपति की ज्वाइनिंग के बाद ही यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/non-teaching-recruitment-stopped-at-gaur-university-127690690.html
No comments:
Post a Comment