Wednesday, June 24, 2020

चीन का पुतला जलाकर किया विरोध

चीन के हमले में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों के विरोध मे गोसलपुर खंड स्वदेशी स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत युवा आयाम के तत्वाधान में चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग का पुतला जलाया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त सूबेदार बलराम पटेल ने कहा की देश का प्रत्येक नागरिक इन शहीदों का ऋणी रहेगा ऐसे संकटकाल मे हम देश व सेना के साथ है। वरिष्ठ प्रकाश पालीवाल ने चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आवाहन किया नगर में संचालित दुकानों में जाकर चीनी उत्पाद न बेचने एवम े न खरीदने का आग्रह किया। कार्यक्रम में संयोजक अर्पित चौबे, प्रकाश पालीवाल, गोविंद राय, हेमचंद असाटी, बलराम पटेल, आकाश जैन, अरुण सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Opposed by burning effigy of China


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/opposed-by-burning-effigy-of-china-127445139.html

No comments:

Post a Comment