सबलगढ़ में पदस्थ नायब तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा आरक्षण को लेकर फेसबुक पर की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भीम आर्मी ने नायब तहसीलदार पर कार्रवाई के विरोध में 27 जून को जिला मुख्यालय पर विशाल आंदोलन की चेतावनी दी थी। वहीं इसके विरोध में सवर्ण समाज व ब्राह्मण समाज ने गुरुवार को पोरसा से सबलगढ़ तक ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को आगाह किया था कि अगर भीम आर्मी ने आंदोलन किया तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे और डटकर सामना करेंगे। दो समुदाय विशेष के बीच पैदा हुए तनाव को कम करने व आपसी विद्वेष रोकने के लिए चंबल कमिश्नर आरसी मिश्रा ने नायब तहसीलदार नरेश शर्मा को मुरैना मुख्यालय पर अटैच कर मामले की जांच शुरू करा दी है। साथ ही दोनों पक्षों से धैर्य रखने की अपील की है।
समुदाय विशेष के खिलाफ एफबी पर कमेंट्स करने वालों को हिदायत: भीम आर्मी व ब्राह्मण समाज तथा सर्व समाज के 27 जून को प्रस्तावित आंदोलन को लेकर फेसबुक पर उत्तेजित करने वाले मैसेज वायरल करने वाले लोगों व युवाओं को भी पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने तलब किया। अभिभावकों के साथ बुलाए गए दो दर्जन से अधिक लोगों को चेतावनी दी गई कि ऐसा कोई भी मैसेज वायरल न करें जिससे कोई समाज विशेष या वर्ग विशेष आहत हो। मैसेज वायरल करने वाले लिखित में माफी मांगे अन्यथा उनके खिलाफ केस दर्ज होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/naib-tehsildar-attached-to-check-clash-between-bhima-army-and-savarna-samaj-investigation-team-formed-127452193.html
No comments:
Post a Comment