Tuesday, June 30, 2020

चने का भुगतान समय पर नहीं मिलने से बोवनी से वंचित हो रहे किसान

सेवा सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के बाद अभी तक भुगतान नहीं किए जाने से परेशान किसानों ने एक ज्ञापन एसडीएम राकेश मरकाम को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया कि हम सभी किसान तहसील हटा और पटेरा के हैं। सभी किसानों ने समर्थन मूल्य पर सेवा सहकारी समितियों को 29 मई से 15 जून तक चना की उपज बेची और 30 रुपए क्विंटल पल्लेदारों को तुलाई और भराई के दिए हैं बल्कि यह भुगतान सेवा सरकारी समितियों को करना था। तुलाई और फीडिंग के सात दिन में किसानों का भुगतान भी किया जाना था।

लेकिन किसानों की फीडिंग 1 जून को हो गई थी और एक माह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। किसान केशवराम पटेल ने बताया कि खरीफ की फसल की बोवनी होने का समय चल रहा है और भुगतान नहीं होने से खाद बीज की समस्या बन रही है। सही समय पर भुगतान नहीं हुआ तो हम लोग बोवनी से वंचित रह जाएंगे। किसान चंद्रभान पटेल ने बताया कि हम लोगों के पास खेती ही आजीविका का साधन है और समय पर भुगतान नहीं होने से आर्थिक रुप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए शीघ्र भुगतान कराया जाए। ज्ञापन देते समय सुरेश, उमराव, देवी, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र आदि की उपस्थित रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers getting deprived of sowing due to non-payment of gram in time


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/hata/news/farmers-getting-deprived-of-sowing-due-to-non-payment-of-gram-in-time-127465602.html

No comments:

Post a Comment