शहर की खाद-बीज की दुकानों पर खरीदी-बिक्री का रिकार्ड नहीं मिला। कृषि अफसरों ने पांच विक्रेताओं को नोटिस थमाया और सात दिन में उसका जवाब मांगा है।
खाद-बीज खरीदी-बिक्री में गड़बड़ी रोकने के उद्देश्य से बुरहानपुर विकासखंड के कृषि अफसरों ने शहर की कुछ दुकानों का निरीक्षण किया। बस स्टैंड क्षेत्र के पिछले हिस्से में कल्पना ट्रेडर्स, विजय कृषि केंद्र, वर्षा बिज भंडार, किसान कृषि केंद्र, श्री कृष्णा एग्रो में स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक और रेट बोर्ड की जांच की। जांच में पांचों दुकानों पर रजिस्टर में खाद-बीज की खरीदी-बिक्री की जानकारी नहीं मिली। आदान के स्टॉक रजिस्टर में इंट्री भी नहीं थी। बोर्ड पर खाद-बीज के भाव नहीं लिखे थे। कुछ थे वो पुराने या संशोधित नहीं थे। बिल बुक में किसानों के नाम से बिल नहीं बनाए थे। जबकि स्टॉक के अनुसार अधिकांश खाद-बीज बिक चुका था। जांच के लिए एसडीओ दीपकसिंह मंडलोई, एसडीओ भूपेंद्र सोलंकी, शाखा प्रभारी
महेंद्र चौबे पहुंचे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/notice-to-5-fertilizer-seed-vendors-sought-answers-127455359.html
No comments:
Post a Comment