Friday, June 26, 2020

भाजपा काे करंट का डर, विस सीटाें पर बिजली कटाैती और मनमाने बिल की शिकायतें निपटाने भाेपाल से भेजे अफसर

करैरा और पाेहरी के विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा किसी भी तरह का खतरा माेल लेना नहीं चाहती। इन दिनाें बिजली कटौती और आंकलित खपत के बिल की सबसे ज्यादा शिकायतें हैं। जनता का गुस्सा इन शिकायताें का निराकरण न हाे पाने पर है। इस खतरे काे भांपते हुए पूर्व विधायकों ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस संबंध में मुलाकात कर समाधान के संबंध में चर्चा की थी।

पिछले दो दिन से ग्वालियर- चंबल संभाग के जिलों में बिजली कंपनी के एमडी विशेष गढ़पाले का दौरा इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। गढ़पाले ने दा दिन में इन्हीं विस क्षेत्रों को ध्यान में रखकर बैठकें ली हैं। पोहरी में बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की और जिस पिपरघार गांव में आंधी से बिजली के खंबे टूटे थे, वहां भी पहुंचे थे। गढ़पाले ने स्थानीय अफसराें से कहा कि जल्द ही नए खंभे गाढ़कर लाइन चालू की जाएं।

पाेहरी में हुई बैठक में एमडी ने कहा है कि किसी भी स्थिति में कटौती नहीं होना चाहिए। उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निराकरण होना चाहिए। शिकायत करने की नौबत ही न आने दें। बिजली कंपनी ने पूरे जिले में शिविरों की तारीखें जारी कर दी हैं। इसके अलावा पोहरी विधानसभा के छर्च क्षेत्र में लॉ-वॉल्टेज समस्या दूर करने के लिए दो सब स्टेशनों के लिए 16 करोड़ रुपए जारी हो गए हैं। जमीन आवंटन के साथ यहां सब स्टेशन स्थापित होंगे और 22 से अधिक गांवों में भरपूर बिजली मिलने लगेगी। मालूम हो कि पोहरी में विस का उपचुनाव होना है।

पोहरी व बैराड़ में शिविर 27 को, नरवर में 1 जुलाई को आयोजित होगा
बिजली कंपनी पोहरी विधानसभा में 27 जून को शिविर लगा रही है। पोहरी प्रथम, बैराड़ प्रथम के उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। करैरा विधानसभा के मगरौनी में 29 जून को मगरौनी और इसी दिन खोड़ में भी शिविर लगेगा। 30 जून को फिर से बैराड़ द्वितीय, पोहरी द्वितीय और 1 जुलाई के नरवर में शिविर लगेगा। इसी दिन पिछोर ग्रामीण व पिछोर शहर में भी शिविर रखा है। 2 जुलाई को दिनारा में और खनियाधाना ग्रामीण व शहरी, 3 जुलाई काे करैरा, भौंती व शिवपुरी पूर्व, 6 जुलाई को कोलारस के खतौरा, रन्नौद व 7 जुलाई को कोलारस शहर व ग्रामीण और 8 जुलाई को बदरवास में शिविर लेगा।

आंधी से जिले में 1860 पोल टूटे, 1480 ही नए पोल गाढ़े आंधी की वजह से पूरे जिले में 1860 बिजली के पोल टूटक गिर गए। इससे लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 1480 नए पोल गाढ़कर अधिकांश जगह सप्लाई चालू कर दी है। पोहरी क्षेत्र में 250 पोल टूटे थे जिसमें 270 नए गाढ़ चुके हैं। पिपरघार में काम चल रहा है।

छह माह से बिजली नहीं, बिल बराकर जमा कर रहे ग्रामीण, कंपनी के दफ्तर पहुंचे: बरखेड़ा गांव के करीब 30 लोग बिजली कंपनी के पोहरी प्रथम के दफ्तर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि 6 माह से गांव में बिजली नहीं है। बिल आ रहे हैं, जिन्हें जमा भी कर रहे हैं। ग्रामीण काफी गुस्से में थे। जेई ने समझाया और नया ट्रांसफार्मर रखवाने का आश्वासन दिया।

शिकायताें के निराकरण के लिए शिविर लगा रहे हैं
पोहरी आकर एमडी ने बैठक ली है। बिजली सप्लाई लगातार जारी रखने और आंधी से टूटे पोल गाढ़कर सप्लाई देने के निर्देश दिए हैंं। बिजली बिल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जिले में शिविर लगा रहे हैं।
पीआर पाराशर, महाप्रबंधक, शिवपुरी

2 बस स्टेशन के लिए 8-8 करोड़ मिले: राठखेड़ा
बिजली की समस्या के संबंध में दो हफ्ते पहले मुख्यमंत्री से मिलने भोपाल गया था। छर्च क्षेत्र में वॉल्टेज कम आने की समस्या बताई थी। मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई की और दो सब स्टेशन स्वीकृत कर 8-8 करोड़ रुपए जारी करा दिए हैं।
सुरेश राठखेड़ा, पूर्व विधायक पोहरी

सीएम से बिजली समस्या पर चर्चा की थी: जाटव
मुख्यमंत्री जी से चर्चा हुई है। बिजली संकट पर भी बात हुई। उन्होंने नरवर में 132केवी स्टेशन का सिंधियाजी ने शिलान्यास किया था, उसके लिए भी सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है। क्षेत्र के गांवों में ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं, 150 ट्रांसफर की मांग की है।
जसमंत जाटव, पूर्व विधायक करैरा

जहां महाप्रबंधक बुला लेते हैं, वहां पहुंच जाता हूं
मेरी बैठकें रूटीन हैं। जहां जिले के महाप्रबंधक बैठक तय कर देते हैं, वहां पहुंच जाता हूं। विस उपचुनाव से इसका लेनादेना नहीं है। पाेहरी, गाेहद और मुरैना में बैठक ले चुका हूं। शनिवार को दतिया के बाद शिवपुरी-गुना होता हुआ भोपाल निकल जाऊंगा।
विशेष गढ़पाले, एमडी बिजली वितरण कंपनी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP's fear of current, power cuts on the whistle-blowers and officials sent from Bhaepal to settle complaints of arbitrary bill


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/bjps-fear-of-current-power-cuts-on-the-whistle-blowers-and-officials-sent-from-bhaepal-to-settle-complaints-of-arbitrary-bill-127452201.html

No comments:

Post a Comment