शनिवार को खकनार रोड पर डोईफोडिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ देर तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान बारिश और तेज हवा में दो मकानों के लोहे के टीन उड़ गए। हालांकि शहर में दिनभर बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हुई।
डोईफोड़िया में शनिवार को दोपहर 2.30 बजे काले बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा हो गया। कुछ देर बाद तेज बारिश और हवा चलने लगी। दो घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इस बीच तेज हवा चलने से ग्राम मातापुर में दो मकानों की छत पर लगे लोहे के टीन उड़ गए और दीवारों में भी दरारें आ गई। बारिश थमने के बाद ग्रामीण पूरे क्षेत्र में उड़े हुए टीन ढूंढते रहे। इस दौरान बारिश के पानी से बचने के लिए रहवासियों ने घर की छत पर फिलहाल तिरपाल डाल दी। वहीं दूसरी तरफ शहर में दिनभर बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हुई। हालाकि कहीं-कहीं बूंदाबांदी जरूर हुई है। शहर में पिछले एक सप्ताह से तेज बारिश नहीं हुई है। जिले में अब तक 6.03 इंच औसत बारिश हो चुकी है लेकिन अभी भी शहरवासियों और किसानों को तेज बारिश का इंतजार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/heavy-rain-in-doifodia-and-surrounding-area-127455347.html
No comments:
Post a Comment