प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने साेमवार काे इस बारे में आदेश जारी कर दिए। विभाग के उप-सचिव प्रमाेद सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि काेराेना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर पहले 30 जून तक स्कूल बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए थे।
राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुएलाेक स्वास्थ्य एवं लाेक हित में प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।
कोरोना संकट को देखते हुएप्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों,कॉलेज और यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक कार्य पहले से हीबंद कर दिए गए हैं। उन्हें अगले आदेश तक बंद रखा गया है। इस बीच, सरकार परीक्षाएं रद्द करते हुएस्नातकोत्तर और स्नातक में जनरल प्रमोशन देने की घोषणा पहले ही कर चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/news/all-government-and-private-schools-in-madhya-pradesh-will-remain-closed-till-31-july-127459713.html
No comments:
Post a Comment