गिरफ्तारी के बाद अफसरों ने जीतू सोनी के 64 अपराधों की पूरी जानकारी निकलवाई है। उससे कमाई के राज उगलवाए जा रहे हैं। संदीप तेल हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित सेठी की पत्नी के नाम की रजिस्ट्री भी उसकेऑफिस से मिली थी। इसे लेकर हत्याकांड में आरोपी-फरियादी से संबंधों में उसकी भूमिका को भी जांचा जा रहा है। इसके अलावा फरारी के दौरान वह किस-किस के संपर्क में रहा उसकी भी सारी डिटेल पुलिस जुटा रही है।
ट्रेस करने के लिए एएसपी रात में ऑफिस में ही रहते थे
जीतू तक पहुंचने में एएसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने अपनी 6 टीम को इंदौर से ही बैठकर लीड किया। ऑपरेशन ‘डांसिंग इन डार्क’ के चलते हर ठिकानों पर देर रात ही दबिश की प्लानिंग की गई थी। क्राइम ब्रांच के 46 लोग पूरे ऑपरेशन को लीड कर रहे थे। 15 दिन पहले गुजरात पहुंची टीम को लीड करने के लिएएएसपी ने ऑफिस को ही घर बना लिया था। ऑफिस में ही पलंग लगाकर वे रेस्ट भी करते और यहीं से टीम को लीड करते रहे। रविवार को कोर्ट पेशी के दौरान मीडिया को जानकारी देने वालो दो सिपाहियों को लाइन अटैच कर दिया है।
गुजरात में 30 से ज्यादा लोगों को रखा निगरानी में
हर कुछ दिन में ये परिचितों के माध्यम से ठिकाने बदल लेता था। सूत्रों के अनुसार जीतू के गुजरात में करीब 30 से ज्यादा लोगों को क्राइम ब्रांच की टीम ने निगरानी में रखा था। इनमें से कुछ करीबी रिश्तेदारों व परिचितों की इंटरनेट कॉलिंग और वॉट्सएप कॉलिंग भी विशेष सॉफ्टवेयर से ट्रेस कराई जा रही थी। इसकी मदद से जीतू के भाई महेंद्र के ठिकाने तक टीम पहुंची।
जीतू की साथी सोनिया ने भी छोड़ दिया साथ
लगातार दर्ज हो रहे मामलों, उसके कारोबार व होटलों के जमींदोज होते ही करीबी भी दूरियां बनाने लगे। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली सोनिया भी मुंबई में कुछ दिन साथ रही, फिर छोड़कर चली गई। पुलिस से बचने के लिए उसने कई बार अनजान लोगों से मोबाइल मांगकर बात की। कई परिचितों ने आर्थिक मदद रोक दी। भाई महेंद्र सोनी के पकड़ाए जाने के बाद उसके पास ज्यादा कोई विकल्प नहीं बचा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/jeetus-role-in-sandeep-oil-murder-case-also-investigated-finding-out-the-secrets-of-earnings-127462188.html
No comments:
Post a Comment