स्मार्ट सिटी मिशन के सिटी चैलेंज प्रोजेक्ट में काल भैरव मंदिर को शामिल किया जा सकता है। सिटी चैलेंज में 157 करोड़ के प्रोजेक्ट्स तय किए हैं। इसमें महाकाल ओवरब्रिज का चौड़ीकरण शामिल है लेकिन सिटी चैलेंज की विशेषज्ञ टीम ब्रिज चौड़ीकरण को शामिल करने के पक्ष में नहीं है। यदि ब्रिज चौड़ीकरण हटाया जाता है तो उसकी जगह कालभैरव मंदिर को शामिल किया जा सकता है।
एक साल पहले केंद्र सरकार की सिटी चैलेंज स्पर्धा उज्जैन स्मार्ट सिटी ने जीती।
इसमें महाकाल-रुद्रसागर फेज-2 प्रोजेक्ट दिया था। मप्र की सात स्मार्ट सिटीज में से केवल उज्जैन के प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने चुना था। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार 80 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता देगी। फेज-2 में 157 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स हैं। शुक्रवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी के कामों के साथ सिटी चैलेंज के प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली। उन्होंने कहा यदि सिटी चैलेंज के प्रोजेक्ट्स में से कोई योजना कम होती है तो उस राशि का उपयोग कालभैरव मंदिर के विकास में किया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/proposal-to-include-kalabhairav-temple-development-in-city-challenge-works-127452170.html
No comments:
Post a Comment