शहर का कचरा बाबई के प्रस्तावित ट्रेंचिंग ग्राउंड में डंप किए जाने की प्रक्रिया की तैयारी के तहत प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डिप्टी कलेक्टर नितिन टाले ने नपा काे निर्देशित किया है वे बाबई में भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव बनाकर तैयार करें। उन्हाेंने कहा है कि पूर्व दिए गए प्रस्ताव काे भी आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसा नहीं हाेने की स्थिति में नया प्रस्ताव भेजा जाएगा।
हाल ही में शनिवार काे डिप्टी कलेक्टर सहित नपा सीएमओमाधुरी शर्मा, बाबई तहसीलदार आलाेक पारे और नपा अधिकारियाें ने बाबई में प्रस्तावित ट्रेंचिंग ग्राउंड की भूमि का निरीक्षण किया है। इसके बाद नपा काे जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इधर शहर में स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पूरी तरह से भर चुका है।
उक्त भरे हुए ग्राउंड में ही प्रतिदिन शहर का 40 टन कचरा भरा जा रहा है। अत्यधिक कचरा हाेने के कारण यह सड़क पर फैल रहा है। आसपास के रहवासी भी कचरे की गंदगी और बदबू से परेशान हैं। वर्ष 2017-18 के बाद से नपा ने कांपेक्टर मशीन का उपयाेग कचरा फेंकने के लिए नहीं किया है। इससे खोजनपुर में कचरे का पहाड़ बन रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/napa-dabara-will-make-proposal-for-trenching-ground-in-babai-127462155.html
No comments:
Post a Comment