Tuesday, June 30, 2020

अस्थाई नाले को बंद कर गड्ढे में से निकाला पुराना नाला, टीन लगाकर किया गया कवर्ड

सोमवार को शास्त्री वार्ड स्थित मस्जिद के पास ओवरब्रिज के लिए खोदे गए गड्ढे में 3 नाबालिग बच्चों के शव उतराते हुए मिले थे। शवों को बाहर निकालने के बाद सिविल अस्पताल में पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
घटना के बाद दूसरे दिन बाद मंगलवार को पीडब्ल्यूडी एसडीओ ब्रिज साधना सिंह मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से ठेकेदार के द्वारा खोदे गए अस्थाई नाले को मिट्टी डालकर बंद किया गया। वहीं पुराने नाले को पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे से जोड़कर उस पर लोहे के टीन लगाकर कवर्ड किया गया। इसके अलावा दूसरे गड्ढे पर भी बेरीगेट्स लगाया जा रहा है।
कई बार दे चुके ठेकेदार को नोटिस - घटना स्थल का मुआयना करने पहुंची पीडब्ल्यूडी एसडीओ ब्रिज साधना सिंह ने बताया कि जिस गड्ढे में घटना हुई थी उसको कवर्ड दिया गया है। दूसरे गड्ढे पर भी बेरी गेट्स किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ठेकेदार के द्वारा कार्य के दौरान सुरक्षा में लापरवाही के मामले में पूर्व में कई नोटिस जारी कर चुके है । 2016 से सेफ्टी को लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी कर रहे है। उन्होंने बताया कि 27 जून को निरीक्षण के दौरान सेफ्टी को लेकर नोटिस जारी किया गयाथा। एसडीओ ने बताया कि इस घटना में ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है।

यह था मामला
कई वर्षों से शास्त्री वार्ड स्थित नई सब्जी मंडी टीनशेड में रहने वाले 2 सगे भाई उमेश पिता बब्लू पंथी 12 वर्ष,कान्हा पिता बब्लू पंथी 9 वर्ष एवं मुलू पिता राजू आदिवासी उम्र 16 वर्ष तीनों रविवार की शाम से लापता थे।जिनका शव दूसरे दिन सोमवार को शाम सब्जी मंडी के पास ही ओवर ब्रिज के पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में उतराते हुए मिले थे। मृतकों के कपड़े गड्ढे के पास से ही अलग अलग स्थानों पर से मिले ह। जिससे संभावना जताई जा रही है कि तीनों बालक नहाने के लिए गड्ढे में कूंदे होगें। जिनकी गड्ढे में ही डूब कर मौत हो गई। इस मामले में ओवरब्रिज निर्माण कर रही कंपनी को दोषी मना जा रहा है । जिसके द्वारा बिना सुरक्षा के लिए खोदे गए गड्ढे को खुले में छोड़ा गया था। जो करीब 10 माह पहले से इसी हालात में डला था ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Old sewer drained out of the pit, closed by temporary drain, covered with tin


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/old-sewer-drained-out-of-the-pit-closed-by-temporary-drain-covered-with-tin-127465605.html

No comments:

Post a Comment