Friday, June 26, 2020

अवैध शराब के 3 ठिकानों पर छापा, तीन गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर सख्ती करते हुए तीन ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने तीनों जगहों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 160 लीटर देशी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज किए और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया।
कोतवाली टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में शुक्रवार को उप निरीक्षक अजय अंबे, विजय सिंह लोधी ने फोर्स के साथ शहर में अवैध शराब के तीन ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने शहर के काले महादेव के पास मयंक पुत्र प्रदीप चौहान के घर दबिश देकर 3500 रु. कीमत की देशी शराब जब्त की। आरोपी काले महादेव के पास से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने सिद्धार्थ कॉलोनी में जितेंद्र पुत्र हरजू पटवा के घर पर दबिश देकर 3500 रु. कीमत के 50 क्वाटर जब्त की। इसके बाद सर्वोदय स्कूल के पीछे राजघाट तिराहा के पास रहने वाले कैलाश पुत्र रामसिंह कुशवाहा के घर दबिश देकर 4200 रु. कीमत की शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/datiya/news/3-illegal-liquor-shops-raided-three-arrested-127452139.html

No comments:

Post a Comment