जिले में बीएसी और सीएसी प्रतिनियुक्ति की लंबित मांग को लेकर सोमवार को एक ज्ञापन तहसीलदार डीके सांवले को सौंपा। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि जनपद शिक्षा केंद्रों में लंबित बीएसी एवं सीएसी काउंसिलिंग द्वारा शिक्षा विभाग से पात्र शिक्षकों को डेपुटेशन पर लेकर कार्य निश्चित समय सीमा के लिए सौंपा जाता है। 7 जनवरी 2020 को प्रतिनियुक्ति को लेकर काउंसलिंग हो चुकी है। पांच माह के उपरांत भी बीएसी और सीएसी प्रतिनियुक्ति की सूची जारी नहीं की गई है।
नियमानुसार तय समयावधि उपरांत पुनः काउंसिलिंग कर प्रतिनियुक्ति पर लेकर नए शिक्षकों को कार्य सौंपा जाता है, लेकिन काउंसिलिंग उपरांत भी नई प्रतिनियुक्ति के स्थान पर पहले से जमें अथवा नियम विरूद्ध रिक्त पदों पर अस्थाई नियुक्ति दे कार्य कराया जा रहा है। इससे संबंधित कार्यालय व शालाओं के कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना हमेशा बनी रहती है। इस दौरान मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष संतोष गुरु, संतोष शर्मा, अनिल मसीह, ओम प्रकाश धनगर, राम सिंह रघुवंशी, गोविंदसिंह रघुवंशी, अनिल गौर, विक्रम सिंह रघुवंशी, अनिल दुबे, विनय शर्मा, दीपक तिवारी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/teachers-union-submitted-a-memorandum-seeking-the-deputation-127462194.html
No comments:
Post a Comment