जिले में रविवार की सुबह से ही तेज धूप व उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। यहां दिनभर गर्मी के बीच न तो हवाएं चली और न ही बारिश हुई। शाम के समय में बादल जरूर छाए, पर राहत देने के बजाए इससे उमस और तेज हो गई। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में बीते रोज की अपेक्षा में 2 डिग्री का उछाल आ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि शनिवार को 36 डिग्री पर था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, इसमें भी 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां दिन-रात में बारिश के रुकने के साथ ही गर्मी बढ़ गई और तेज धूप से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/sheour/news/temperatures-at-38-degrees-humid-sunshine-bothers-people-127458692.html
No comments:
Post a Comment