Sunday, June 28, 2020

पुलिस ने मांडवी गांव में पकड़ा यूरिया से भरा ट्रक, किसानों का था, छोड़ दिया

आठनेर ब्लॉक के मांडवी गांव में रविवार को यूरिया से भरा ट्रक पहुंचने की सूचना एसपी को मिलने पर आठनेर पुलिस ने ट्रक को पकड़ा। पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जांच करने पर यूरिया किसानों का मिला। तीन किसानों ने यूरिया सीहोर की एक निजी दुकान से बुलाया है। किसानों के पास बिल और बिल्टी होने पर ट्रक को फिलहाल छोड़ दिया है। किसानों को यूरिया की कालाबाजारी नहीं करने की हिदायत दी है।
मांडवी गांव में रविवार सुबह यूरिया से भरा ट्रक पहुंचा। ग्रामीणों ने यूरिया की कालाबाजारी की आशंका करते हुए एसपी सुश्री सिमाला प्रसाद को सूचना दी। सूचना पर आठनेर पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जांच के लिए बुलवाया। कृषि विभाग के एसडीओ रामवीर सिंह राजपूत ने बताया मांडवी के शिव कुमार बारपेठे, शिवशंकर बारपेठे तथा गेहूंबारसा गांव के कमलेश प्रजापति ने सीहोर की एक प्राइवेट दुकान से 600 बोरी यूरिया निजी उपयोग के लिए बुलाया है। शिवकुमार और शिवशंकर दोनों भाइयों के पास कुल 16 हेक्टेयर तथा गेहूंबारसा के किसान कमलेश प्रजापति के पास 11 हेक्टेयर जमीन है। किसानों के पास इसके बिल और बिल्टी भी मिले। इसके बाद ट्रक को छोड़ दिया।

यूरिया जांच में किसानोंका निकला
तीन किसानों ने निजी उपयोग के लिए सीहोर से यूरिया बुलाया था। इसकी जांच कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई।
-दादू सिंह टेकाम, टीआई, आठनेर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/police-caught-truck-with-urea-in-mandvi-village-belonged-to-farmers-left-127458742.html

No comments:

Post a Comment