Monday, June 29, 2020

अबूझ मुहूर्त में 130 से ज्यादा जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, आज भी होंगे विवाह

भड़ली नवमी पर सोमवार को अबूझ मुहूर्त में शहरभर में 130 से ज्यादा जोड़े विवाह बंधन में बंधे। मंगलवार को भी दशमी के दिन राजधानी में करीब 200 विवाह होने का दावा पंडितों ने किया है। उनका कहना है कि सोमवार को भड़ली नवमी का अबूझ मुहूर्त था, लेकिन पंचांगों में विवाह के लिए कोई विशेष मुहूर्त नहीं दिया गया। पंडित प्रहलाद पंड्या ने बताया कि मंगलवार को ज्यादा संख्या में विवाह समारोह होंगे। इधर, गुफा मंदिर परिसर और गायत्री शक्ति पीठ में भी सोमवार को वैवाहिक संबंधी कोई आयोजन नहीं किए गए।

सीमित संख्या में पहुंचे मेहमान, नहीं निकलीं बारातें
पंडित विष्णु राजौरिया के मुताबिक जिन जातकों की कुंडली में मंगल सहित अन्य ऐसे दोष थे, जिनकी वजह से उनके विवाह जरूरी थे, उन्होंने घरों में सीमित मेहमानों के बीच शादियां आयोजित कर लीं। इस दौरान बारातें भी नहीं निकलीं।

दो दिन और होंगे विवाह

अभी दशमी और देवशयनी एकादशी के दिन भी विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन तिथियों के बाद देवशयन करेंगे फिर 25 नवंबर के बाद ही अगले शुभ मुहूर्त आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 130 couples tied the knot in Abuja Muhurta, marriages to be held even today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/more-than-130-couples-tied-the-knot-in-abuja-muhurta-marriages-to-be-held-even-today-127462158.html

No comments:

Post a Comment