Thursday, June 25, 2020

एक मकान से बच्चे की गुल्लक और दाे अलमारी से 1500 रुपए किए चाेरी

चाेराें ने बुधवार रात काे इंदाैर-बैतूल नेशनल हाईवे 47 किनारे स्थित निकुंज रायल सिटी काॅलाेनी के दाे सूने मकानाें के ताले ताेड़ दिए। एक मकान से चाेर बच्चे की गुल्लक, दाे अलमारी के ताले ताेड़कर 1500 रुपए चुरा ले गए। मकान से एलसीडी, कूलर, फ्रिज, इलेक्ट्राॅनिक बाइक काे चाेराें ने हाथ नहीं लगाया। दूसरे मकान में चाेराें काे कुछ नहीं मिला। इस मकान का पूरा सामान बिखेर कर चले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।
फाइल वार्ड निवासी शिक्षक अजय पिता रामस्वरुप यादव ने बताया कि उनका मकान बन रहा है। इसके चलते वे निकुंज रायल सिटी के मकान में रहते हैं। बीती रात वे फाइल वार्ड के मकान में ही साे गए। सुबह पड़ाेसियाें ने माेबाइल पर सूचना दी कि मकान का ताला टूटा है। मकान के अंदर रखी दाे गोदरेज के लाॅकर खोलकर रुपए और बच्चे की गुल्लक चाेर चुरा ले गए। इसमें 1500 रुपए थे। पड़ोस में रहने वाले प्रवीण माेदी के सूने मकान का भी चाेराें ने ताला ताेड़ा, लेकिन उनके मकान से कुछ सामान चाेरी नहीं गया। उन्होंने बताया कि चाेराें ने मकान में रखी किसी भी कीमती सामान को हाथ नहीं लगाया। उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी हेमेंद्र पटेल ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। चाेराें पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/kidney-costing-rs-1500-from-childs-piggy-bank-and-right-wardrobe-127448667.html

No comments:

Post a Comment