पास के ही गांव खापरखेड़ा में एक किसान ने खेत में तालाब बनाने के नाम पर शासन से मजदूरों के नाम राशि ले ली गई, जबकि तालाब नहीं खोदा गया। शिकायत पर हुई जांच में किसान के खेत में मूंग की फसल लगी पाई गई है। एसडीएम पिपरिया मदन सिंह रघुवंशी ने जनपद पंचायत पिपरिया के तीन अधिकारियों सहित किसान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
एसडीएम कार्यालय से जारी कारण बताओ नोटिस में जनपद में सहायक लेखा अधिकारी मनरेगा अंजलि जैन, ग्राम पंचायत खापरखेड़ा के सचिव कोमल सिंह कीर और रोजगार सहायक ग्राम पंचायत खापरखेड़ा मूलचंद पाठक के साथ किसान पतिराम पिता लक्ष्मी कहार को जारी किए गए हैं। सूचना पत्र में कहा गया है कि ग्राम खापरखेड़ा के ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई है कि पतिराम के नाम पर जो भूमि दर्ज है उसमें वर्तमान में मूंग की फसल खड़ी है।
नोटिस में कहा गया है कि यह पद का दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता किया जाना है। मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण अधिनियम के नियम तीन के विपरीत है इसलिए क्यों ना आप के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के लिए प्रस्ताव जिला कार्यालय भेजा जाए। जिन लोगों को सूचना पत्र जारी हुआ है उनसे तत्काल जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यह पत्र 29 जून को जारी किया गया है। वहीं किसान को जारी पत्र किसान पति राम पिता लख्मी कहार को जारी किसान से अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/ponds-dug-in-paper-mung-bean-crop-found-in-field-127462182.html
No comments:
Post a Comment