जिले में काेराेना पॉजिटिव लाेग अब धीरे-धीरे स्वस्थ हाे रहे हैं। गुरुवार काे मानपुरा निवासी एक और महिला स्वस्थ्य हाेकर अस्पताल के काेविड सेंटर से घर लाैटी। अस्पताल के स्टाफ ने उसे विदाई दी। आज 21 काेराेना संदिग्धों के सैंपल भाेपाल भेजे गए।
वर्तमान में काेराेना के एक्टिव केस 7 हैं। अब तक 18 मरीज स्वस्थ हाे चुके हैं। अब कुल 21 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि मानपुरा निवासी एक महिला काेराेना काे हराकर घर लाैटी। उन्होंने बताया कि गुरुवार काे 21 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से कुल 613 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 592 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिले में 2169 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया गया है।
ट्रू-नाॅट की जांच पर भराेसा नहीं
कराेनाे संदिग्धों के सैंपल की जांच के लिए मप्र शासन ने कई जिलाें में ट्रू नाॅट मशीन दी है। हरदा जिला अस्पताल में भी यह मशीन इंस्टाल हाे चुकी है। 22 जून की रात गाेलापुरा के एक कपड़ा कारोबारी की तबीयत बिगड़ने पर सैंपल लेकर एम्स भाेपाल भेजा था। वहीं उक्त व्यक्ति के सैंपल की जांच भाेपाल हमीदिया में ट्रू नाॅट मशीन से भी हुई। जिसमें पॉजिटिव रिपोर्ट अाई। वहीं हरदा से एम्स भेजे सैंपल की रिपोर्ट आरटी- पीसीआर मशीन से निगेटिव आई। इस आधार पर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने उसे निगेटिव माना। दाेबारा सैंपल भेजने की बात कही जा रही है। एक ही व्यक्ति की दाे मशीनों से अलग अलग रिपोर्ट आने से मशीन की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि यह मामला शासन स्तर का है, इसलिए यहां काेई कुछ बाेलने काे तैयार नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/manpura-resident-another-karena-patient-healthy-discharged-now-7-active-cases-127448665.html
No comments:
Post a Comment