Sunday, June 28, 2020

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता- पुत्र घायल

छिंदवाड़ा हाईवे पर ग्राम चिखलीकला के पास रविवार रात 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तरोड़ाबुजुर्ग निवासी फगन्या बेले पुत्र रवि बेले के साथ ग्राम कोलिहया में रिश्तेदार के घर आए थे। रात में पिता-पुत्र बाइक से वापस गांव तरोड़ाबुजुर्ग जा रहे थे। चिखलीकला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर चिखलीकला टोल प्लाजा की एंबुलेंस लेकर डॉ. कमलेश रघुवंशी और छोटे सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुचाया। फगन्या को सिर में और रवि को मुंह, कंधे में चोट आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/multai/news/unidentified-vehicle-collision-on-bike-father-and-son-injured-in-bike-ride-127458738.html

No comments:

Post a Comment