Friday, June 26, 2020

शराब दुकान में घुसे 3 चोर, पड़ोसी से उलझे, गोली चलने से एक की मौत

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सेल्सटैक्स बैरियर पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी करने के लिए घुसे 3 चोरों को जब पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने टोका तो वह कट्‌टा लहाराने लगे। बचाव में पड़ोसी ने बंदूक से फायर कर दिया, जिसमें एक चोर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राजेश कुशवाह निवासी बिजौलीपुरा (20) हाल निवासी तुस्सीपुरा अपने 3 दोस्तों के साथ गुरुवार की रात 11 बजकर 53 मिनट पर धौलपुर रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी करने के लिए घुसा। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी राजेश व उसका एक साथी दुकान के अंदर से चोरी करते हुए नजर आए। लेकिन सुबह राजेश का शव घटनास्थल से थोड़ी दूर एक खेत में पड़ा मिला। उसके सीने में गोली लगी थी।

उसकी जेब से 3700 रुपए भी मिले। सिविल लाइन पुलिस जब शिनाख्त करने पहुंची तो पता चला कि चोरी कर रहे इन युवकों को पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने टोका, जिस पर इन चोरों ने कट्‌टा लहराया। बचाव में पड़ोसी ने अपनी बंदूक से फायर कर दिया, जिससे राजेश की मौत हो गई। इस मामले में राजेश के भाई राहुल का कहना है कि वह तो पढ़ाई कर रहा था, वहां कैसे पहुंचा, पता नहीं। वहीं शराब दुकानदार का कहना है कि मेरी दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपए चोरी हुए हैं। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/3-thieves-enter-liquor-shop-get-involved-with-neighbor-one-killed-by-shooting-127452185.html

No comments:

Post a Comment