Tuesday, June 23, 2020

बारिश के कारण अंडरग्राउंड सीवरेज के लिए खाेदी सड़कों की मरम्मत का कार्य धीमा

अंडरग्राउंड सीवरेज की पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए खाेदी गई सड़काें की मरम्मत का कार्य पिछले तीन दिनाें से हाे रही बारिश के कारण धीमा हुआहै। इधर बारिश हाेने के बाद खुदी हुई सड़काें पर फिर से कीचड़ हाे गया है। जिसके कारण लाेगाें काे परेशानी हाे रही है। निर्माण कंपनी ने फरवरी माह में शहर के विभिन्न वार्डाें में सीवरेज की पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए 9.5 किमी कच्ची व पक्की सड़क की खुदाई कराई थी। मरम्मत का कार्य नहीं हाेने से जून के पहले सप्ताह में एकाएक तेज बारिश के कारण सड़काें पर कीचड़ फैल गया और लाेगाें का आवगमन बाधित हाे गया। जिसके बाद एडीएम जीपी माली के निर्देश पर निर्माण कंपनी ने सड़कोंकी मरम्मत का कार्य शुरू कराया, लेकिन यह कार्य अब तक पूरा नहीं कराया जा सका। अब दाेबारा बारिश हाेने के चलते कच्ची सड़काें पर फिर से आवागमन बाधित हाे रहा है। इधर निर्माण कंपनी के इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि बारिश हाेने के कारण मरम्मत कार्य में परेशानी हाे रही है। मंगलवार काे दिन में बारिश न हाेने पर काम गति ठीक रही। कच्ची सड़काें का काम बारिश कम हाेते ही कराएंगे। बारिश के कारण बड़ी गाड़ियाें व जेसीबी काम नहीं कर पा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/repair-work-of-underground-roads-slowed-for-underground-sewerage-due-to-rain-127441796.html

No comments:

Post a Comment