Tuesday, June 23, 2020

युवा रेलकर्मियों को नई पेंशन स्कीम नहीं चाहिए, विरोध में चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलॉइज यूनियन की यूथ विंग ने पश्चिम मध्य रेल के तीनों मंडलों में मंगलवार को युवा रेलकर्मियों के लिए नई पेंशन स्कीम समाप्त कर गारंटेड पेंशन योजना लागू करने अभियान चलाया। यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलॉइज यूनियन यूथ विंग की मुख्यालय व मंडल स्तर की वीडियों कॉन्फ्रेंस में निर्णय लिया गया कि एक जनवरी 2004 के बाद भर्ती युवा रेलकर्मियों को मिल रही नई पेंशन योजना समाप्त कर सभी को गारंटेड पुरानी पेंशन योजना में शामिल करवाने हेतु संघर्ष करेंगे।

इसके लिए तीनों मंडलों में 30 जून तक युवा जागृति अभियान चलाया जा रहा है। टीआरएस शेड में तरुण शुक्ला,आकाश यादव ने डीजल शेड में उमेश निकम, अनुभव पाल ने कार्यस्थल पर युवा कर्मियों को संघर्ष में शामिल होने का संकल्प दिलवाया। बुधवार से नई पेंशन योजना समाप्त करने के लिए याचिका पत्र पर हस्ताक्षर करवाने कि कार्ययोजना तैयार की। यूनियन के महामंत्री गालव ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के अगले चरण में यूनियन कि यूथ विंग द्वारा 5 से 11 जुलाई तक यूथ टॉरगेट वीक मनाते हुए जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/young-railwaymen-do-not-want-new-pension-scheme-will-run-signature-campaign-in-protest-127441797.html

No comments:

Post a Comment