Saturday, June 20, 2020

न सब्जी मिलेगी, न ही किराना, रविवार विराम में सख्ती; सिर्फ दवाई, दूध की दुकानें और पेट्रोल पंप खुलेंगे

संडे विराम में इस बार और सख्ती बरती गई है। न तो किराना दुकानें खोली जायेंगी और न ही कहीं सब्जी-भाजी बेची जायेगी। अावश्यक सेवा के नाम पर दूध की दुकानें सुबह और शाम खुलेंगी इसके साथ ही दवाई की दुकानों, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी को भी छूट दी गई है। कलेक्टर भरत यादव ने आदेश जारी कर कहा है कि इस बार टोटल लॉकडाउन रहेगा। निजी दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर भी पाबंदी रहेगी, लोग बेवजह अगर घरों से बाहर निकलेंगे तो उन पर कार्यवाही की जायेगी। कोरोना वायरस के मरीज हर दिन बढ़ रहे हैं जिससे अब और सख्ती की जरूरत है। यही कारण है अनलॉक में दी गई छूट में ननि सीमा क्षेत्र में 1 दिन का विराम 21 जून को रहेगा। नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, इसलिये संडे को फल, सब्जी सहित सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी। जनरल स्टोर्स और निजी कार्यालय बंद रहेंगे।

जारी रहेगी होम डिलीवरी| कलेक्टर ने फादर्स डे को देखते हुए होम डिलीवरी की परमीशन जारी रखी है। पूर्व से नियत शादी समारोह को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। केवल 50 व्यक्ति (वर-वधू सहित) शादी में शामिल हो सकेंगे। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध धारा 188 एवं अन्य सभी कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जायेगी।
इनको रहेगी छूट| जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त विराम से अति आवश्यक सेवा वाले वाहन जैसे नगर निगम, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत, दूरसंचार, नगर सैनिक, आपदा प्रबंधन, पेयजल आदि के साथ ही इमरजेंसी ड्यूटी वाले शासकीय कर्मचारी केवल ड्यूटी के प्रयोजन से मुक्त रहेंगे। इन कर्मचारियों को परिचय पत्र (आई कार्ड) रखना अनिवार्य होगा। हैल्थ इमरजेंसी की स्थिति में उपयोग किये जाने वाले निजी वाहनों को एवं ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन तक और रेलवे स्टेशन से गंतव्य तक पहुँचने वाले निजी वाहन, ऑटो रिक्शा, टैक्सी को छूट रहेगी। यात्रियों की टिकट ही पास के रूप में मान्य रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टोटल लॉकडाउन के पूर्व लोग बाजारों में जरूरत की सामग्री खरीदते नजर आए।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/neither-vegetable-nor-grocery-will-be-available-127431479.html

No comments:

Post a Comment