Saturday, June 20, 2020

इंदौर का भूमाफिया चंपू अजमेरा नेपाल सीमा से गिरफ्तार, धोखाधड़ी के 18 केस

लंबे समय से फरार कुख्यात भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा को क्राइम ब्रांच ने नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़ा है। वहां पुलिस को एक होटल में उसके छिपे होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस पहुंची तो उसने कार से भागने की कोशिश की, लेकिन उसे जवानों ने पिस्टल तानकर धरदबोचा। छह महीने पहले चले माफिया अभियान के बाद से ही चंपू उज्जैन, उत्तर प्रदेश और फिर नेपाल में रहकर फरारी काट रहा था। हालांकि पुलिस अफसर उसे सांवेर रोड से गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं।

डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि चंपू पर जालसाजी, जमीनों की धोखाधड़ी के 18 केस दर्ज हैं। उसने बाणगंगा में कालिंदी गोल्ड टाउनशिप, लसूड़िया क्षेत्र में फिनिक्स टाउनशिप, तेजाजी नगर में सैटेलाइट हिल्स टाउनशिप में सैकड़ों लोगों को फर्जी दस्तावेज पर प्लॉट बेच करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की। इसके पिता व पत्नी योगिता को पूर्व में पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि इसका भाई नीलेश फरार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indore's land mafia Champu Ajmera arrested from Nepal border, 18 cases of fraud


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indores-land-mafia-champu-ajmera-arrested-from-nepal-border-18-cases-of-fraud-127431877.html

No comments:

Post a Comment