Tuesday, June 2, 2020

वेयर हाउस से सरकारी चना ट्रांसपाेर्टर धार ले गया था, ड्राइवर और ट्रक मालिक गिरफ्तार

सुल्तानपुर वेयर हाउस से 203 क्विंटल चना लेकर निकला ट्रक अहमदाबाद नहीं पहुंचा। इसके बाद सिराली थाने में अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज हुअा। पुलिस ने इस मामले में धार जिले के अजमेरा थाना के खाेपड़ी निवासी ट्रक मालिक कालू पिता दूले सिंह (33) और चीराखान निवासी ड्राइवर हरि पिता बद्रीलाल (24) काे गिरफ्तार कर मंगलवार काे न्यायालय में पेश गया। दाेनाें आराेपियाें की जमानत खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया। इस मामले में धार निवासी ट्रांसपाेर्टर अमित गंगवानी काे पुलिस एक माह पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वह अभी जेल में है।
एडीपीओ लक्ष्मीनारायण साहू ने बताया कि सिराली थाने के सुल्तानपुर वेयर हाउस से टिमरनी निवासी कांट्रेक्टर कमलेश ओमप्रकाश ने 27 मार्च काे 989625 रुपए कीमत का 203 क्विंटल चना ट्रक क्रमांक एमएच 18 एएम 8699 से अहमदाबाद भेजा। लेकिन ट्रांसपाेर्टर गंगवानी व ट्रक मालिक दाेनाें के बीच 20 हजार रुपए के विवाद में ट्रक धार पहुंच गया। ट्रक मालिक ने ट्रक अहमदाबाद नहीं जाने दिया। इसके बाद सिराली थाने में अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कराया। इस मामले में साेमवार काे पुलिस ने ट्रक मालिक कालू, ड्राइवर हरि काे गिरफ्तार किया। उनके पास से चना जब्त किया। दाेनाें काे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से दाेनाें अाराेपियाें की जमानत पर एडीपीअाे साहू ने अापत्ति ली। इधर, सिराली टीअाई मनाेज उइके ने बताया कि इस मामले में ट्रांसपाेर्टर गंगवानी एक माह पहले ही गिरफ्तार हाे चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/government-channa-transporter-from-dhar-house-took-edge-driver-and-truck-owner-arrested-127369446.html

No comments:

Post a Comment