Tuesday, June 2, 2020

मंडी में मास्क नहीं लगाने वाले 31 व्यक्तियाें से वसूला 5150 रुपए जुर्माना

कृषि उपज मंडी में मास्क नहीं लागने वाले 31 व्यक्तियाें से 5150 रुपए जुर्माना वसूला गया। मंगलवार काे एसडीएम एचएस चाैधरी, तहसीलदार विंकी सिंहमारे व नायब तहसीलदार महेंद्र चाैहान मंडी पहुंचे। उन्हाेंने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। साेशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने व मास्क नहीं लागाने वाले व्यापारियाें, हम्मालाें, किसानाें व तुलावटियाें पर कार्रवाई की। अधिकारियाें ने काेराेना संक्रमण से बचाव के लिए साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क लगाने की समझाइश दी। नवागत मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बिना मास्क मंडी में किसी काे भी प्रवेश नहीं देने के िनर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/rs-5150-fine-recovered-from-31-persons-who-did-not-apply-masks-in-mandi-127369441.html

No comments:

Post a Comment