जिले में पहली बार राशन की दुकानाें से बीपीएल और पात्रता पर्ची वाले लाेगाें काे चने की दाल फ्री में मिल रही है। अभी तक राशन की दुकानाें से गेहूं, चावल और केराेसीन ही मिल रहा था। तीन महीने के लिए लाेगाें काे चावल और दाल फ्री में देने की भारत सरकार की याेजना है। इसी सिलसिले में यह मिल रहा है। प्रधानमंत्री निशुल्क जन कल्याण याेजना के तहत पात्रता पर्ची वाले प्रति परिवार काे एक किलाे चने की दाल और हर सदस्य के हिसाब से 5 किलाे चावल दिए जा रहे हैं। यह तीन माह के लिए याेजना है। शहर में 14502 परिवार राशन दुकानाें से राशन लेते हैं। इन्हें अभी फ्री में दाल-चावल दिए जा रहे हैं, अभी तुवर दाल राशन दुकानाें पर नहीं अाई है। चना दाल का ही वितरण किया जा रहा है। इतवारा बाजार दुकान संचालक हर्ष तिवारी ने बताया पहली बार दाल दी जा रही है।
20 साल पहले तेल, काॅफी भी मिलती थी कंट्रोल दुकान से
राशन दुकान संचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने बताया कि 20 साल पहले तक सामान्य राशन कार्ड वाले काे भी गेहूं, चावल, शक्कर और केराेसीन के अलावा खाने का तेल और नाेटबुक भी कंट्राेल से मिलती थी। बाद में सरकार ने इसे बंद कर दिया। इसके बाद बीपीएल परिवार काे गेहूं,चावल, शक्कर और केराेसीन मिलना शुरू हुआ। तीन साल पहले इसमें से बीपीएल वालाें काे शक्कर देना भी बंद कर दिया। अब काेराेना काल में भारत सरकार ने चावल और दाल का वितरण निशुल्क करवाना शुरू किया है।
जिले में 1 लाख 78 हजार परिवार काे दाल फ्री में मिल रही है। इसमें से 73 फीसदी परिवार काे दाल बांट दी है। यह अांकड़ा प्रदेश में नंबर वन है। एक साल पहले भी चने का वितरण जिले में किया गया था।
अनिल तंतुवाय, सहायक खाघ नियंत्रक अधिकारी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/for-the-first-time-you-were-getting-free-gram-lentils-from-contrail-shop-notebook-oil-years-ago-127445123.html
No comments:
Post a Comment