Wednesday, June 24, 2020

महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद जांंच के लिए भेजा सैम्पल

एक कार्यालय में अपनी सेवा प्रदान कर रही एक महिला की दोपहर बाद अचानक तबीयत बिगडऩे एवं सांस लेने में तकलीफ होने पर कार्यालय में हड़कंप मंच गया, वही नगर में चर्चा का बाजार गर्म होने लगा। आनन-फानन में सिविल अस्पताल सिहोरा से एंबुलेंस बुलाकर महिला को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक आरपी त्रिपाठी ने बताया कि महिला का स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला को बुखार नहीं है किंतु गले में दर्द एवं सांस लेने में कठिनाई होने के कारण एहतियातन अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एहतियात के तौर पर महिला की सैंपलिंग भी की गई है। रिपोर्ट आने तक महिला को सिहोरा अस्पताल में ही भर्ती रखा जाएगा। इस संबध में अधिकारी भी जवाब देनेे से बचते रहे। बहरहाल महिला के स्वास्थ्य के बारे में पूूरी जानकारी सेेंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी ।

सिविल अस्पताल को किया सैनिटाइज
सिहोरा। नगर पालिका सिहोरा द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सिविल अस्पताल सिहोरा को एक बार फिर से पूर्ण सैनिटाइज किया गया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस फरीदाबाद से देवरी सतधारा आए वृद्ध की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर सिविल अस्पताल को सैनिटाइज कराया जा रहा है। गौरतलब है कि रिपोर्ट आने के पूर्व संक्रमित व्यक्ति सिहोरा अस्पताल में ही भर्ती था।
प्रत्येक गुरुवार टोटल लॉक डाउन
मझौली। नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए शासन द्वारा प्रत्ये गुरुवार को लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया गया है। लाक डाउन के दौरान फल, सब्जी, किराना ,कपड़ा आदि की समस्त दुकानें बंद रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/samples-sent-for-investigation-after-the-womans-health-deteriorated-127445124.html

No comments:

Post a Comment