Saturday, June 20, 2020

छोटे तालाब पर आर्च ब्रिज नवंबर तक हो सकता है पूरा

छोटे तालाब पर निर्माणाधीन आर्च ब्रिज नवंबर तक पूरा हो सकता है, लेकिन एप्रोच रोड का विवाद बरकरार है और यह कब तक सुलझेगा कुछ भी कहना मुश्किल है। नगर निगम कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी शनिावार को स्मार्ट सिटी के अफसरों और इंजीनियरों के साथ आर्च ब्रिज पर चल रहे काम को देखने पहुंचे थे। उन्होंने नवंबर तक इसे पूरा करने को कहा। और एप्रोच रोड के विवाद के बारे में जानकारी ली। एप्रोच रोड के एक हिस्से में तीन मकानों का मामला न्यायालय में लंबित है। स्मार्ट सिटी के प्रभारी चीफ इंजीनियर ओपी भारद्वाज ने बताया कि डेक स्लैब का काम शुरू हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/arch-bridge-over-small-pond-can-be-completed-by-november-127431894.html

No comments:

Post a Comment